आस्क मी सेशन के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से कमेंट कर सवाल पूछ कि उन्होंने 'पठान' के लिए कितनी फीस ली है। इस सवाल का शाहरुख ने काफी मजेदार जवाब दिया। यूजर ने पूछा, 'पठान के लिए कितनी फीस लिए'। इसके जवाब में शाहरुख खान ने लिखा, 'क्यों साइन करना है क्या अगली फिल्म में?' फैंस शाहरुख के इस जवाब की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा शाहरुख खान की 'डंकी' और 'जवान' साल 2023 में रिलीज होंगी।
यह भी पढ़ें: बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे अक्षय-माधवन, फिल्म के बारे में यहां जानें सबकुछ