इसके बाद वीडियो में आगे शाहरुख खान अकेले ही मुंबई की सड़कों पर कार चलाते नजर आते हैं, जहां फैंस उन्हें घेर लेते हैं। वह अपने फैंस से हाथ मिलाते हैं और फिर पूछते हैं, फिल्म देखना है? और कार में म्यूजिक ऑन कर लेते हैं। फैंस अभिनेता से कुछ सवाल करते हैं तो वह कहते हैं, 'थोड़ी देर में आएगा, 9 बजे, 9 बजे... आके बेटा। शुक्रिया, आराम से आराम से यार...लगेगा। चलो...चलो अभी आता है।' इसके बाद किंग खान वहां से चले जाते हैं। कुछ देर बाद एक जगह कार रोककर एक बच्ची से पूछते हैं, 'तुम मेरी फिल्म देखना चाहोगी या उसमें एक्टिंग करना चाहोगी?' इस पर बच्ची कहती है कि वो उनके साथ एक्टिंग करना चाहती है। इस वीडियो के साथ लिखा है, 'किंग फॉर अ रिजन'।
Rashmika Mandanna: रश्मिका ने अलग-अलग शहरों में खरीद लिए पांच आलीशान फ्लैट? जानिए क्या है इसके पीछे की सच्चाई
शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'पठान' सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस फिल्म में वह दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम के साथ नजर आए हैं। वहीं, इसके बाद वह एटली की 'जवान' में नयनतारा के साथ दिखाई देंगी और राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में तापसी पन्नू के साथ उनकी जोड़ी बनेगी। चार साल बाद हुई शाहरुख खान की वापसी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और अब उनकी अगली दोनों फिल्मों का भी उन्हें बेसब्री से इंतजार है।
Urvashi Rautela: क्या सच में 'कांतारा 2' का हिस्सा बनेंगी उर्वशी रौतेला? जानें वायरल तस्वीर की हकीकत