अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म अगले महीने रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को करने के लिए शाहरुख खान तुरंत तैयार हो गए थे। हाल ही में खुद उन्होंने इसका खुलासा किया है। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया है कि इस फिल्म के जरिए उनका एक बहुत पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। बता दें कि 'पठान' के जरिए शाहरुख खान करीब पांच वर्ष बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। हालांकि, इस वर्ष भी वह कुछ फिल्मों में नजर आए,लेकिन वह सिर्फ कैमियो रोल में ही दिखे।
शाहरुख खान ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि वह हमेशा से एक एक्शन फिल्म करना चाहते थे। ऐसे में जब उनके पास 'पठान' का ऑफर आया तो वह तुरंत तैयार हो गए। सिद्धार्थ आनन्द द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे।
Tunisha Sharma: शीजान की चैट...दूसरी लड़की संग डेट, इस वजह से तुनिशा ने उठाया इतना बड़ा कदम?
हाल ही में एक बातचीत के दौरान शाहरुख खान ने खुलासा किया कि एक्शन फिल्म में काम करना उनकी जिंदगी का सपना था। उन्होंने कहा, 'जब से मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया हूं, तब से एक एक्शन फिल्म करने की मेरी बड़ी हसरत थी।' शाहरुख खान ने आगे कहा, 'जब मैंने और आदित्य चोपड़ा ने शुरुआत की तो उन्होंने मेरे लिए एक्शन फिल्म लिखी। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं पर्दे पर रोमांस करूंगा या सोशल ड्रामा फिल्में कर सकता हूं। लेकिन एक दिन उन्होंने कहा, क्या हम इस आइडिया को ड्रॉप कर सकते हैं। मेरे पास एक लव स्टोरी है।' शाहरुख खान ने कहा कि वह इस ऑफर पर झिझक रहे थे क्योंकि उन्होंने सोचा था कि लव स्टोरी बोरिंग होती हैं। लेकिन, आदित्य चोपड़ा ने उन्हें राजी कर लिया। इस तरह दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे बनी, जो कि ब्लॉकबस्टर रही।
Mira Rajput: सिक्योरिटी चेकिंग के दौरान एयरपोर्ट पर रोकी गईं शाहिद की पत्नी, बैग में से निकली ऐसी चीज कि...
शाहरुख खान ने आगे कहा, 'अबकी बार जब 'पठान' की बारी आई तो कोविड महामारी थी। बहुत कम शूटिंग की इजाजत थी। मैंने तुरंत इस फिल्म के लिए हां कही और अपनी टीम को कहा, 'इससे पहले कि इस फिल्म को कैंसिल किया जाए, चलो इसे करते हैं। मैंने वर्कआउट किया और अपनी बॉडी बनानी शुरू की। हालांकि, इस फिल्म में मुझे कूल एक्शन करने को कहा गया।'
Filmy Wrap: महाकाल के दर्शन करने पहुंची परिणीति और फिर जमेगी टाइगर-ऋतिक की जोड़ी? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें