फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: अपनी अंगुलियों पर शाहरुख को नचाने वाले बॉस्को का खुलासा, बोले- बॉडी दिखाने से शरमा रहे थे किंग खान

Mon, 26 Dec 2022 01:24 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'झूमे जो पठान' के कॉरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने शाहरुख खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।
विज्ञापन
शाहरुख खान, बॉस्को - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पठान' से रोमांटिक और सेसुअल गाना 'बेशरम रंग' रिलीज करने के बाद निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का दूसरा गाना 'झूम जो पठान' रिलीज किया था। इस गाने ने रिलीज होने के साथ ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। रिलीज होने के महज तीन दिन के भीतर इसे यूट्यूब पर 40 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस डांस नंबर पर सुपरस्टार शाहरुख खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण म्यूजिक पर थिरकते नजर आ रहे हैं। इस गाने में दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री ने प्रशंसकों का ध्यान खींचा है। बाहें फैलाकर शाहरुख के सिग्नेचर पोज और उनके एब्स ने भी कई लोगों को हैरत में डाल दिया है। लेकिन इससे ज्यादा हैरत की बात यह थी कि अभिनेता अपने एब्स कैमरे के सामने दिखाने से हिचकिचा रहे थे। इसका खुलासा खुद गाने ने कॉरियोग्राफर बॉस्को ने किया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। ऐसे में हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया कि शाहरुख इस गाने में अपनी बॉडी दिखाने को लेकर शरमा रहे थे। बॉस्को बोले, 'एक सीक्वेंस में, हम चाहते थे कि खान साहब अपने सिग्नेचर, आइकॉनिक पोज को करते हुए अपनी बॉडी और एब्स फ्लॉन्ट करें। शुरुआत में वह अपनी बॉडी दिखाने में थोड़ा शरमा रहे थे। हालांकि, आखिर में अब उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने के बाद हम काफी खुश हैं कि हमने इस रोमांचक सीक्वेंस को शूट किया।' 
Katrina Kaif: क्रिसमस सेलिब्रेशन में बेबी बंप छुपा रही थीं कटरीना? तस्वीरें देख फैंस ने लगाई सवालों की झड़ी

झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और दीपिका के साथ इस गाने को कोरियोग्राफ करने के उत्साह को साझा करते हुए बॉस्को कहते हैं, 'पठान के लिए हमारे देश के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को कोरियोग्राफ करना मेरा एक सपना था। दीपिका और खान साहब दोनों ही अपने काम के लिए बेहद समर्पित रहते हैं। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि शूटिंग शुरू करने से पहले वे कोरियोग्राफी पूरी तरह से कर लें। व्यस्त होने के बावजूद, दीपिका और खान साहब दोनों ने पैक-अप के बाद हर दिन कुछ घंटों के लिए रिहर्सल की, जिसका नतीजा है कि आज इस गाने को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।'
Tunisha Sharma Death News Live: सुसाइड से पहले शीजान को याद कर रही थीं तुनिशा, मां से कहा था- मुझे वह चाहिए
विज्ञापन

झूमे जो पठान गाना - फोटो : सोशल मीडिया
'झूमे जो पठान' एक बढ़िया गाना है, जिसमें दीपिका को शाहुरुख दोनों ही बेहतरीन अंदाज में नजर आते हैं। इस गाने की शूटिंग से पहले निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए, बॉस्को ने बोला, 'सिद्धार्थ ने मुझे जो संक्षिप्त जानकारी दी थी उसमें उन्होंने मुझे गाने को शांत दिखने और सहज सूफियाना डांस मूव्स के साथ स्टाइल करने के लिए था।' वहीं 'पठान' की रिलीज डेट की बात करें तो शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत यह फिल्म 25 जनवरी, 2023 में हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज की जाएगी।
Shivam Sharma: स्प्लिट्सविला 14 के इस कंटेस्टेंट ने खुद को बताया 'मेल राखी सावंत', उर्फी जावेद ने किया रिएक्ट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें