फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathaan: ‘पठान’ विवाद पर उमा भारती का बयान, बोलीं- नफरत के लिए शाहरुख खान खुद ही जिम्मेदार

Thu, 22 Dec 2022 10:11 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' जब से रिलीज हुआ है, यह लोगों के विरोध का कारण बन गया है। इस मामले में उमा भारती का कहना है कि शाहरुख खान के खिलाफ आज जो नफरत फैली है उसके लिए वह खुद जिम्मेदार हैं। 
विज्ञापन
उमा भारती, पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाने को हटाने की मांग की जा रही हैं, तो कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। वहीं, अब वरिष्ठ नेता उमा भारती का बयान सामने आया है। उमा भारती का कहना है कि शाहरुख खान के खिलाफ आज जो इतनी नफरत फैली है उसके लिए वह खुद ही जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन

'पठान' का गाना 'बेशरम रंग' जब से रिलीज हुआ है, यह लोगों के विरोध का कारण बन गया है। गाने में दीपिका पादुकोण भगवा रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं, जो कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और वह इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं, दीपिका और शाहरुख खान काफी बोल्ड डांस करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में गाने को लेकर खूब बवाल मच रहा है।
Salman Khan: बॉलीवुड में जल्द नजर आएगा एक और टाइगर, शेरा के बेटे को लॉन्च करने की तैयारी में सलमान खान
विज्ञापन

 

वहीं, अब उमा भारती से जब शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'शाहरुख के खिलाफ आज जितनी भी नफरत है उसके लिए वह खुद ही जिममेदार हैं। शाहरुख, आमिर और सैफ ने कहा था कि भारत में उन्हें डर लगता है, लेकिन जब नूपुर शर्मा कांड के बाद लोगों के सिर काटे जा रहे थे, तब इन्होंने चुप्पी साधी रखी। इससे उन्होंने समाज के बीच अपनी विश्वसनीयता खो दी है।'
विज्ञापन

Avatar 2 Box Office Collection: 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची अवतार 2, एक हफ्ते में फिल्म ने कमाए इतने करोड़

जब उमा भारती से फिल्म के गाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सेंसर बोर्ड चाहे तो गाने को काट सकता है क्योंकि किसी भी कट्टरपंथी सोच को बढ़ावा नहीं मिलना चाहिए। जब उनसे शाहरुख खान को पाकिस्तान चले जाने पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि आजादी के समय ढाई पर्सेंट मुसलमान पाकिस्तान गए थे, बाकी ने यहीं रहकर हिंदुओं पर विश्वास जताया था। बता दें कि 'बेशरम रंग' गाने के विवाद के बीच आज 'पठान' का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' भी रिलीज हो गया है। वहीं, यह फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। 

Amit Sadh: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद इंडस्ट्री छोड़ना चाहते थे अमित, बोले- सुसाइड करने का होता था मन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें