बता दें कि 'रईस' की रिलीज के समय अभिनेता शाहरुख खान अपनी प्रोडक्शन टीम के साथ फिल्म का प्रचार करने के लिए मुंबई से दिल्ली की यात्रा कर रहे थे। इस दौरान जब ट्रेन वडोदरा स्टेशन पर पहुंची तो शाहरुख की एक झलक पाने के लिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच शाहरुख ने कुछ टी-शर्ट और स्माइली वाली गेंद लोगों की तरफ फेंकी जिससे लेने के लिए भीड़ टूट पड़ी। इस भगदड़ में एक शख्स की मौत हो गई, जिसके उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया था।
Nawazuddin Siddiqui: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साझा की बेटी की अनदेखी तस्वीर, लिखा दिल छू लेने वाला नोट