फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#AskSrk: 'मन्नत के बाहर इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए?' किंग खान ने खास अंदाज में फैन को दिया जवाब

Sat, 21 Jan 2023 11:13 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख खान के अलावा पठान में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था।
विज्ञापन
पठान के पहले गाने 'बेशरम रंग' के लिए शाहरुख खान का पहला लुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान फिल्म 'पठान' से चार साल बाद वापसी करने जा रहे हैं। फैंस को भी उनकी इस एक्शन एंटरटेनर का बेसब्री से इंतजार है। शाहरुख इन दिनों अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को उन्होंने अपने बिजी शेड्यूल से फैंस के लिए थोड़ा वक्त निकाला। शाहरुख ने ट्विटर पर लोगों के लिए आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें यूजर्स अपने फेवरेट सितारे से कोई भी सवाल कर सकते थे। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ

इस सेशन के दौरान लोगों ने बड़ी संख्या में शाहरुख से सवाल किए। किंग खान ने भी इन सवालों के जवाब उसी अंदाज में दिया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं। #AskSrk  के दौरान जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि वह मन्नत के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे, लेकिन किंग खान उनसे मिलने बाहर नहीं आए, तो हाजिर जवाबी के लिए मशहूर शाहरुख ने इस बात का जवाब खास अंदाज में दिया। यूजर ने अपनी सेल्फी पोस्ट करते हुए लिखा, ''मैं इंतजार कर रहा था...बाहर क्यों नहीं आए? इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने महफिल लूट ली। उन्होंने लिखा, ''लेजी महसूस कर रहा हूं...बेड पर चिल करना चाहता हूं यार।'' 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Nimrit Ahluwalia: बिग बॉग 16 से चमकी निमृत कौर अहलूवालिया की किस्मत, इस फिल्म से रखेंगी बॉलीवुड में कदम

बता दें कि 'जीरो' के बाद शाहरुख खान इस फिल्म कमबैक कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म में लोगों को स्पाई यूनिवर्स देखने को मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में टाइगर यानी सलमान खान भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा शाहरुख इसी साल 'जवान' और 'डंकी' में भी नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें