'पठान' की रिलीज से कुछ दिन पहले शाहरुख खान ने फैंस के लिए एक बार फिर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के सवालों के मजेदार अंदाज में जवाब दिए।
फैंस का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। फिल्म 'पठान' से शाहरुख खान चार साल बाद धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें किंग का एक्शन देख प्रशंसकों की बेताबी काफी ज्यादा बढ़ गई है। इस बीच फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले शाहरुख ने फैंस के लिए एक बार फिर आस्क एसआरके सेशन रखा। इस सेशन में किंग खान फैंस के सवालों का एक बार फिर मजेदार अंदाज में जवाब देते नजर आए।
इस सेशन की जानकारी देते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, ''15 मिनट #ASKSRK सिर्फ आपके प्यार के लिए धन्यवाद और शनिवार को थोड़ी मस्ती करने के लिए…। शाहरुख के इस ट्वीट के बाद फैंस ने सवालों की बौछार कर दी। इनमें कुछ यूजर्स को शाहरुख ने फनी अंदाज में जवाब दिया। एक फैन ने शाहरुख से पूछा, ''सर कपिल शर्मा के शो पर नहीं आ रहे हैं क्या?'' इस पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, ''भाई सीधा मूवी हॉल में आऊंगा...वहीं मिलते हैं।'' Bigg Boss 16: शालीन के बर्ताव पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, अभिनेता को भड़कता देख कंटेस्टेंट ने जोड़े हाथ
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने भी अहम भूमिका निभाई है। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। सिद्धार्थ और शाहरुख की यह पहली फिल्म है। इससे पहले सिद्धार्थ बैंग-बैंग और वॉर जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। माना जा रहा है कि यह फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर सकती है। Jacqueline Vs Nora: जैकलीन के पक्ष में बोला ठग सुकेश, चिट्ठी लिख नोरा फतेही की खोली पोल, कहा- वह उससे जलती थी