इस स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म में शाहरुख खान से लेकर दीपिका पादुकोण तक सभी की एक्टिंग की दुनियाभर में तारीफ हो रही है। लेकिन 'पठान' में एक ऐसा शख्स भी है, जो इस समय मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। 'पठान' में इंडस्ट्री के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स शाहरुख खान और आमिर खान, जिन्हें कभी एक साथ स्क्रीन पर साथ नहीं देखा गया उनका आपस में कनेक्शन जुड़ता दिख रहा है। कैसे??? तो बता दें, 'पठान' में बॉलीवुड के 'पीके' यानी आमिर खान की बहन निखत, शाहरुख खान की मां का रोल निभा रही हैं। यह बात सुनकर सभी चौंक गए हैं।
Shahrukh Khan: देश के लिए भावुक नजर आए किंग खान, गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लिखी दिल छू लेने वाली बात
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी 'पठान' नाम के एक रॉ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में जॉन अब्राहम जहां बागी एजेंट बन भारत को तबाह करने की साजिश कर रहे हैं, वहीं शाहरुख खान पठान के रोल में उसके खिलाफ मिशन पर निकल पड़े हैं। इनके साथ ही दीपिका पादुकोण शाहरुख खान की लव इंटरेस्ट के रोल में हैं। शाहरुख खान की 'पठान' ने पहले ही दिन बंपर ओपनिंग के साथ देश की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन भारत में 57 करोड़ रुपये का कारोबार किया है, जो काबिले तारीफ है।
Pathaan: पठान की रिकॉर्डतोड़ कमाई पर आया प्रकाश राज का रिएक्शन, बहिष्कार करने वालों पर जमकर साधा निशाना