फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-कैटरीना को 'जूनियर' परिणीति ने दिया तगड़ा झटका

Wed, 10 Aug 2016 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादों और अफवाहों के बीच पिछले कुछ महीनों में दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ की छवि को हुए नुकसान का फायदा आने वाले दिनों में परिणीति चोपड़ा को मिल सकता है। खबर है कि निर्देशक आनंद एल.राय अपनी अगली फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट परिणीति को कास्ट करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


फिल्म में शाहरुख बौने के रूप में नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार राय अपनी फिल्म में नई जोड़ी पेश करना चाहते हैं, जबकि दीपिका-कैटरीना शाहरुख के साथ फिल्में कर चुकी हैं। इस बात का फायदा परिणीति को हो सकता है। उधर, राय ने कहा है कि अगले  10-15 दिन में फिल्म की कास्टिंग विधिवत रूप से घोषित कर देंगे।

इस बीच परिणीति बॉलीवुड सितारों के एक दल के साथ म्यूजिकल वर्ल्ड टूर पर जा रही हैं। अमेरिका के ह्यूस्टन से 13 अगस्त से शुरू होने वाले टूर में वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ समेत करन जौहर भी होंगे। इसे ड्रीम टीम टूर नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें