फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav: परिणीति संग डिनर पर स्पॉट होने पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, बोले-मुझसे राजनीतिक सवाल पूछिए

Fri, 24 Mar 2023 05:04 PM IST
ज्योति वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राघव चड्ढा ने परिणीति संग स्पॉट किए जाने पर रिएक्ट किया है, उन्होंने कहा कि मुझसे राजनीतिक सवाल कीजिए। 
विज्ञापन
Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को हाल ही में एक साथ देखा गया था। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, जिसके चलते दोनों के एक साथ होने की अफवाहें उड़ रही हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीर वायरल होने को लेकर नेता राघव चड्ढा ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन


 

Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : सोशल मीडिया
राघव ने मीडिया को दिया जवाब
दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा और परिणीति को गुरुवार के दिन एक रेस्टोरेंट में देखा गया था। दोनों ही उस दौरान सफेद रंग के कपड़ों में मुस्कुराते हुए नजर आ रहे थे, जिसके बाद से कई खबरें सामने आ रही हैं। राज्यसभा चेयरमैन ने हाल ही में सदन के दौरान कहा कि आपको सोशल मीडिया पर काफी स्पेस मिल रहा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। उनकी यह बात सुनकर सभी में सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगते हैं। मीडिया के सामने भी नेता राघव चड्ढा ने कहा कि मुझसे आप राजनीति के सवाल कीजिए, परिणिती के नहीं। हालांकि मीडिया ने फिर भी इसपर कई सवाल पूछ डाले थे। अभी तक एक्ट्रेस परिणीति का कोई रिएक्शन नहीं आया है। 

Bhojpuri Actress: रोमांटिक ही नहीं, एक्शन सीन करने में भी आगे हैं ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन

Parineeti Chopra Raghav Chadha - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों ने डेटिंग की उड़ाई अफवाह
गुरुवार की मुलाकात के बाद राघव चड्ढा और परिणीति की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिसके बाद लोगों ने उनके रिलेशनशिप में होने की अफवाहें शुरू कर दी हैं। कुछ लोगों का कहना है कि क्या राघव और परिणीति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं? हालांकि इस सवाल पर भी दोनों का कोई रिएक्शन नहीं आया है। आपको बता दें कि डिनर के दौरान दोनों ही सेम कपड़ों में नजर आए थे। उस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी, तो वहीं राघव चड्ढा ने भी सफेद रंग का लिबास पहना हुआ था। 

इस फिल्म में नजर आएंगे परिणीति
परिणीति जल्द ही कैप्सूल गिल और चमकीला में नजर आने वाली हैं। इन फिल्मों से पहले एक्ट्रेस को अमिताभ बच्चन संग फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। 

ऑफ शोल्डर जम्पसूट में काजोल ने चलाया 'काला जादू'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें