पूजा भट्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट को अपडेट करते हुए बताया कि उन्हें कोरोना हो गया है। एक्ट्रेस ने लिखा, '3 साल बाद मैं पहली बार पॉजिटिव पाई गई हूं। आप सभी लोग मास्क पहन लें। कोरोना अभी भी आसपास है और पूर्ण वैक्सीनेशन के बावजूद आप तक पहुंच सकता है। उम्मीद है कि मैं जल्द ही अपने पैरों पर वापस आ जाऊंगी'।