फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parineeti-Raghav Engagement: प्रियंका चतुर्वेदी ने मजेदार अंदाज में दी राघव चड्ढा को सगाई की बधाई, कही यह बात

Sun, 14 May 2023 12:35 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शिवसेना नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी खास अंदाज में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को सगाई की शुभकामनाएं दी हैं। इस समारोह में उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रियंका चतुर्वेदी, राघव, परिणीति, आदित्य ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिंदी फिल्म इडंस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने शनिवार को सगाई कर ली। दोनों ने अपने रिश्तेदारों और करीबी लोगों की मौजूदगी में दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। इस समारोह के बाद सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। कई फोटोज मे दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। सगाई के बाद मनोरंजन और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दोनों की बधाई दी है। 

यह भी पढ़ें- Vicky Kaushal's Next: विक्की कौशल की नई फिल्म के नाम से उठा पर्दा, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क भी आएंगे नजर
विज्ञापन

प्रियंका चतुर्वेदी ने खास अंदाज में दी बधाई

इस बीच शिवसेना की नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी ने भी खास अंदाज में दोनों को सगाई की शुभकामनाएं दी हैं। इस समारोह में उद्धव ठाकरे के बेटे और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे भी पहुंचे थे। प्रियंका ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट कपल के साथ फोटो शेयर करते हुए मजेदार कैप्शन दिया है। उन्होंने अपने  पोस्ट में लिखा, ''बधाई हो राघव...इस बार राजनीति नहीं परिणीति थी। आप दोनों को ढेर सारी खुशियां मिले। भगवान आपका भला करें।''

यह भी पढ़ें- Salman Khan: ममता बनर्जी से सलमान खान ने की मुलाकात, सामने आया वीडियो
इस फिल्म में जल्द दिखेंगी परिणीति

इस तस्वीर में सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले कई दिनों से राघव और परिणीति की सगाई के कयास लगाए जा रहे थे। कई मौकों पर यह कपल साथ नजर आया था। आईपीएल का एक  मैच भी दोनों साथ में देखने पहुंचे थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति को आखिरी बार फिल्म ऊंचाई में देखा गया था। इस फिल्म के बाद वह जल्द ही अक्षय कुमार के साथ द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू में नजर आने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें