'द केरल स्टोरी' को 12 मई को 37 देशों में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म विदेश में भी धमाल मचा रही है। 'द केरल स्टोरी' की ऑस्ट्रेलिया में धमाकेदार शुरुआत हुई है।
निर्देशक सुदीप्तो सेन की फिल्म 'द केरल स्टोरी' पांच मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ है। अदा शर्मा स्टारर यह फिल्म टिकट खिड़की पर जमकर कमाई कर रही है। 'द केरल स्टोरी' को न सिर्फ भारत में ही, बल्कि विदेश में भी काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म अदा शर्मा की लाइफ की सबसे ज्यादा कमाने वाली पहली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में द केरल स्टोरी की दहाड़
'द केरल स्टोरी' को 12 मई को 37 देशों में रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में बॉक्स ऑफिस पर काफी बेहतर शुरुआत मिली है। फिल्म ने 44.76 लाख रुपये का शानदार कारोबार किया है। इस फिल्म को ऑस्ट्रेलिया में दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। 'द केरल स्टोरी' की कहानी का इम्पैक्ट विदेश में भी दिख रहा है।
'द केरल स्टोरी' का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है और इस फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर अदा शर्मा ने काम किया है। फिल्म की कहानी धर्मांतरण पर आधारित है। 'द केरल स्टोरी' केरल की उन हिंदू महिलाओं की कहानी है, जिन्हें धर्मांतरण के बाद सीरिया ले जाया गया था और उनका शोषण किया गया था।