फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हंसी तो फंसी' में गोल मटोल नहीं दिखेंगी परिणिती

Wed, 24 Apr 2013 09:38 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपना वजन घटाने में जुटी हैं लेकिन वह स्पष्ट करती हैं कि वह विशेष रूप से करन जौहर की आने वाली फिल्म 'हंसी तो फंसी' के लिए वजन नहीं घटा रही हैं।
विज्ञापन


परिणीति ने कहा, "बहुत ज्यादा चर्चा है कि मैं 'हंसी तो फंसी' के लिए अपना वजन घटा रही हूं लेकिन यह सच नहीं है। मैं सिर्फ कोशिश करूंगी और उतना ही वजन कम करूंगी जितना कि मैं कर सकती हूं, ताकि मैं उतनी अच्छी दिख सकूं जितना कि मैं अपनी अगली फिल्म में हो सकती हूं।"

उन्होंने कहा, "मैं हर तरह से 'लेडीज वर्सेस रिकी बहल' के लिए वजन कम करना चाह रही थी, मैं थोड़ी सी गोल-मटोल थी और तब वास्तव में, मैंने 'इशकजादे' के लिए वजन कम करना शुरू किया। लेकिन मैं थोड़ा और बेहतर होना चाहती हूं इसलिए मैंने वजन कम करने का फैसला किया।"
विज्ञापन


बता दें कि 'हंसी तो फंसी' के लिए शूटिंग शुरू हो चुकी है। इसे अगले साल जनवरी में प्रदर्शित होना है। इसमें परिणीति के साथ अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें