फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दूसरे से क्यों मुंह फेर रहे हैं शाहिद- प्रियंका?

Wed, 24 Apr 2013 09:29 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कुणाल कोहली की फिल्म 'तेरी मेरी कहानी' के प्रोमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा व शाहिद कपूर डंके की चोट पर यह कहते आ रहे थे कि वह और प्रियंका बहुत अच्छे दोस्त हैं।
विज्ञापन


लेकिन अब ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। ब्रेकअप के बाद यह दोनों प्रेमी एक-दूसरे से दूरी बनाने लगे हैं। वह इस बात का प्रयास करते हैं कि अनजाने में भी वह एक-दूसरे के आमने-सामने न पड़े।

हाल ही में जब दोनों आमने सामने हुए तो दोनों ने एक दूसरे से बात नहीं की। इससे यह बात तो साफ है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है।

पिछले दिनों महबबू स्टूडियो में 'बांबे टॉकीज' का एक स्पेशल सांग फिल्माया जा रहा था। जिसमें शाहिद और प्रियंका भी शामिल हैं।

दोनों को एक ही फ्रेम में फिल्माया जा रहा था। लेकिन दोनों ने एक दूसरे से बात करना तो दूर एक-दूजे को देखा तक नहीं।

शूटिंग में ब्रेक के दौरान भी दोनों बहुत देर तक एक ही जगह पर खड़े थे। लेकिन दोनों ने एक दूसरे से बात करने की जरूरत नहीं समझी।

अफवाह तो यह भी है कि प्रियंका ने जानबूझ कर शाहिद से दूरी बनाई है, क्योंकि शाहिद का करियर इन दिनों ठीक नहीं चल रहा और अगर प्रियंका उनसे दोस्ती रखती हैं तो दोनों के बारे में अफवाह उड़ती ही रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो एक वजह प्रियंका चोपड़ा की शाहरुख खान से करीबी भी हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें