फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान से मुकरे परेश रावल, बोले- 'कभी नहीं कहा पाक फिल्मों में काम करना चाहता हूं'

Thu, 08 Jun 2017 08:31 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
परेश रावल
विज्ञापन
अभिनेता परेश रावल अपने पाकिस्तानी सीरियल में काम करने वाले अपने बयान से पलट गए हैं। परेश रावल ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं बोला कि वो पाकिस्तानी सीरियल में काम करना चाहते हैं या ऐसी कोई ख्वाहिश रखते हैं।
विज्ञापन


परेश रावल ने न्यूज एजेंसी एनआईसे कहा, 'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं पाक सीरियलों में काम करना चाहता हूं, न ही मेरी ऐसी कोई ख्वाहिश है।' उन्होंने आगे कहा कि वो बस ये कह रहे थे कि उन्हें पाकिस्तानी सीरियल 'हमसफर' पसंद है। 'मैंने कभी नहीं कहा कि हमारे सीरियल बोरिंग हैं, हां वो थोड़े धीमे जरूर हैं।'
  I never said I want to work in Pakistani films, neither it is my wish.Want to categorically state this: Paresh Rawal to ANI pic.twitter.com/O8Cyes3h5n — ANI (@ANI_news) June 7, 2017
विज्ञापन


  Just said I liked Pakistan's TV serial 'Humsafar' but never said ours are boring,I only said ours are little slow: Paresh Rawal to ANI — ANI (@ANI_news) June 7, 2017


आपको बतां दें कि परेश रावल ने हाल ही में पड़ोसी मुल्क के सीरियलों में काम करने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने वहां की फिल्मों और सीरियलों की तारीफ करते हुए कहा था कि उनकी एक्टिंग, भाषा और कहानी एकदम परफेक्ट होता है। 'मुझे लगती है कलाकार और क्रिकेटर बम नहीं गिराते, वो आतंकवादी नहीं हैं बल्कि वो तो दोनों दोशों के बीच संबंध सुधार सकते हैं।' हालांकि उनके बयान ने फैंस समेत सभी को चौंका दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें