फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Parag Tyagi: पराग त्यागी ने छाती पर गुदवाया शेफाली जरीवाला का चेहरा, टैटू देख नेटिजन्स बोले- 'सच्चा प्यार..'

Sun, 17 Aug 2025 08:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shefali Jariwala Face Tattoo: 27 जून, 2025 को अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने सभी को सदमे में डाल दिया। उनके पति पराग त्यागी इस दुख से उबरने की कोशिश कर रहे हैं और शेफाली की यादों को जिंदा रखने के लिए कई भावुक कदम उठा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
पराग त्यागी - फोटो : इंस्टाग्राम@paragtyagi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराग त्यागी ने अपनी छाती पर अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला के चेहरे का टैटू बनवाया है, जो उनके प्यार और समर्पण को दर्शाता है। यह टैटू उन्होंने अपनी शादी की सालगिरह पर शेफाली को समर्पित किया।
विज्ञापन

 

पराग का खास टैटू
पराग हमेशा शेफाली के प्रति अपने प्यार को खुलकर जाहिर करते रहे हैं। शेफाली के निधन के बाद, वह उनकी यादों को संजोने के लिए कई तरह से प्रयास कर रहे हैं, जैसे उनके पालतू कुत्ते सिम्बा की देखभाल करना और शेफाली के नाम पर एक एनजीओ शुरू करना। 15 अगस्त, 2025 को एक टैटू स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पराग टैटू बनवाते दिखे। वीडियो में उनकी छाती पर शेफाली का टैटू साफ नजर आया। 

नेटिजेंस के कमेंट्स
पराग का शेफीले के लिए टैटू बनवाते हुए यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर नेटिजेंस जमकर कमेंट्स कर अपनी राय पेश कर रहे हैं। कुछ नेटिजेंस पराग के लिए अपना प्यार और समर्थन जता रहे हैं तो वहीं कुछ ने उनके नुकसान पर दुख व्यक्त किया, तो वहीं कुछ ने इसे सच्चा प्यार बताया। एक यूजर ने लिखा, 'सच्चा प्यार', एक यूजर ने लिखा, 'बहुत अच्छे इंसान हैं', एक यूजर ने लिखा, 'पत्नी का प्यार', एक यूजर ने लिखा, 'अपने प्यारे दिल को खोने का दर्द असहनीय है। भगवान दिवंगत आत्मा को शांति और पराग त्यागी को शक्ति प्रदान करें।'
विज्ञापन

शेफाली और पराग के बारे में
शेफाली और पराग की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने, फिर प्यार हुआ और 2014 में उन्होंने एक निजी समारोह में शादी की। शेफाली को 'कांटा लगा गर्ल' के नाम से जाना जाता था। शेफाली का 27 जून, 2025 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पराग उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा न सके।

यह भी पढ़ें: Sridevi: 'सबके लिए दुनिया थम गई', मिस्टर इंडिया के निर्देशक शेखर कपूर ने शेयर कीं थ्रोबैक तस्वीरें; लिखा नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें