शेखर कपूर का पोस्ट
शेखर कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर श्रीदेवी की डांस करते हुए 'मिस्टर इंडिया' के सेट से एक खास तस्वीर शेयर की और साथ ही कैप्शन में लिखा, 'यह श्रीदेवी के साथ मेरी पहली शूटिंग थी। हम महाबलेश्वर में एक गाना शूट कर रहे थे। जब श्रीदेवी ने नाचना शुरू किया, तो सब कुछ जैसे रुक गया। सिर्फ उनका डांस दिखाई दे रहा था। हम सभी मंत्रमुग्ध होकर उन्हें देखते रह गए। मैं तो 'कट' कहना भी भूल गया! सेट पर हर कोई उनके डांस का दीवाना हो गया था। ऐसा लग रहा था जैसे कोई जादूगर हमारे बीच आ गया हो।'
मिस्टर इंडिया के बारे में
'मिस्टर इंडिया' को आज भी बॉलीवुड की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। खासकर श्रीदेवी के 'हवा हवाई' गाने के लिए। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल बनाने की बात कई साल से चल रही है, लेकिन यह प्रोजेक्ट रुका हुआ है। अब शेखर कपूर अपनी दूसरी मशहूर फिल्म 'मासूम' के सीक्वल पर काम कर रहे हैं, जिसमें शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, मनोज बाजपेयी और कावेरी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nidhhi Agerwal: निधि अग्रवाल ने रोमांचक फिल्म की घोषणा के साथ मनाया जन्मदिन, शेयर की शानदार तस्वीर...