फिल्म को लेकर पंकज ने जाहिर की खुशी
पंकज त्रिपाठी ने फिल्म को लेकर कहा कि हमारे महान नेता श्री अटल बिहार वाजपेयी की भूमिका निभाने का मौका मिलना अपने आप में एक सम्मान की बात है। उनकी जीवन शैली और भारत के लिए उनके दृष्टिकोण को समझने के लिए हमने कठोर पठन सत्र आयोजित किए। मैं आज बहुत खुश हूं, क्योंकि हम मैं अटल हूं की शूटिंग शुरू कर रहे हैं।
रवि जाधव ने कहा कि पंकज से बेहतर कोई नहीं
निर्देशन रवि जाधव ने कहा कि मैंने पंकज को अटल जी को जानने और समझने की प्रक्रिया में शामिल होते देखा है। मुझे यकीन है कि इस तरह के कुशल व्यक्तित्व को निभाने के लिए पंकज जी से बेहतर कोई और नहीं हो सकता था। हमारी फिल्म के साथ वही जादू पैदा करने की उम्मीद है, जो अटल जी ने अपने जीवन और हमारे देश के लिए अपनी दृष्टि के साथ बनाया था।
TMKOC: 15 साल का इंतजार हुआ खत्म? आखिरकार टप्पू ने सोनू से कही अपने दिल की बात
विनोद भानुशाली मैं अटल हूं को बताया विशेष फिल्म
निर्माता विनोद भानुशाली ने कहा कि मैं अटल हूं एक विशेष फिल्म हैं। फिल्म से जुड़ा हर व्यक्ति इसे हमारे दर्शकों के लिए बेहतरीन अनुभवों में से एक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। हमने अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए फ्लोर पर आने से पहले कहानी से लेकर हमारे किरदार के लिए और लोकेशन तक के लिए शोध किया है।
दिसंबर तक फिल्म हो सकती है रिलीज
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक रवि जाधव की निर्देशित मैं अटल हूं में पंकज त्रिपाठी को हमारे देश के तीन बार के प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के रूप में दिखाया जाएगा। फिल्म को ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने लिखा है और सलीम सुलेमान ने इसमें संगीत दिया है। यह फिल्म दिसंबर 2023 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकते है।
Aishwarya Sharma: 'ऑल द बेस्ट माय लव', खतरों के खिलाड़ी- का हिस्सा बनने पर नील ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई