फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TMKOC: 15 साल का इंतजार हुआ खत्म? आखिरकार टप्पू ने सोनू से कही अपने दिल की बात

Sun, 07 May 2023 02:58 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को शुरू हुए 15 साल पूरे होने वाले हैं। ये टीवी के सबसे लंबे समय से चल रहे सिटकॉम में से एक है। इतने सालों में तारक मेहता के दर्शक कुछ सीन्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
टप्पू, सोनू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को शुरू हुए 15 साल पूरे होने वाले हैं। ये टीवी के सबसे लंबे समय से चल रहे सिटकॉम में से एक है। इतने सालों में तारक मेहता के दर्शक कुछ सीन्स का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जैसे दयाबेन की वापसी और टप्पू-सोनू के बीच प्यार का इजहार। तो दयाबेन कब वापस आ रही है, इसके बारे में तो कुछ नहीं पता लेकिन टप्पू और सोनू के बीच रोमांस शुरू हो चुका है।

विज्ञापन

जी हां आपने सही सुना,  गोकुलधाम सोसाइटी के एकमेव सेक्रेट्री आत्माराम तुकाराम भिड़े का बुरा सपना सच होता नजर आ रहा है। उनकी एकलौती बेटी सोनू का दिल, बचपन के दोस्त टप्पू पर आ गया है। भिड़े ने लाख कोशिश की सोनू को टप्पू से दूर रखने की लेकिन उनकी सारी मेहनत पानी में चली गई। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे देख आप भी हैरान रह जाएंगे।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : social media
तारक मेहता के ऑफिशियल पेज ने सीरियल के अपकमिंग एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें टप्पू अपनी फेवरेट सोनू को रेड रोज देकर दिल की बात करता नजर आ रहा है। इससे पहले की सोनू कोई जवाब देती वहां आत्माराम भिड़े आ जाते हैं और टप्पू के हाथ से गुलाब लेकर नोच डालते हैं। आत्मराम का गुस्सा यहीं खत्म नहीं होता, वो इसके बाद शिकायत लेकर सीधे पहुंचते है जेठालाल और बापूजी के पास।

विज्ञापन

बापूजी और जेठालाल हैरान रह जाते हैं आत्माराम की बातें सुनकर। उन्हें गुस्सा आता और वो टप्पू से कहते हैं कि तुम हमारे सामने दो सोनू को गुलाब, हम देखते हैं कि कैसे तुम्हें ये भिड़े रोकता है। इनके बीच जमकर तू-तू मैं-मैं होती है। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स को लग रहा है कि हर बार की तरह इस बार भी भिड़े सपना देख रहे होंगे। तो कुछ का कहना है कि शो की घटती टीआरपी को देखते हुए मेकर्स ने इसमें नई जान डालने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: 'ऑल द बेस्ट माय लव', खतरों के खिलाड़ी-  का हिस्सा बनने पर नील ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें