फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pankaj Tripathi: 'औसत से अच्छा काम करने पर लोग तारीफ करते हैं', अपनी महान अभिनेता की छवि पर बोले पंकज त्रिपाठी

Sun, 05 Nov 2023 10:56 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में बात की कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि वह एक महान अभिनेता हैं। साथ ही उन्होंने काम करने के तरीके का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता पंकज त्रिपाठी को लोग महान कलाकारों में से एक मानते हैं। पंकज को न केवल उनकी दमदार ऑन-स्क्रीन उपस्थिति और शानदार अभिनय कौशल के लिए सराहा जाता है, बल्कि ऑफ-स्क्रीन उनकी सादगी और जमीन पन के लिए भी सराहा जाता है।  दर्शकों और फिल्म उद्योग के सितारे उन्हें एक महान अभिनेता मानते हैं। अब पंकज त्रिपाठी ने इस बारे में बात की कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं कि वह एक महान अभिनेता हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

अपने स्टारडम पर क्या बोले पंकज
हाल ही में दिए साक्षात्कार में पंकज ने एक किस्सा साझा करते हुए कहा, “कही बात हो रही थी तो एक बार एक महिला ने मुझसे पूछा कि आपको कब लगा कि आप एक महान अभिनेता हैं। इस पर मैंने कहा कि मुझे अभी भी नहीं मालूम कि मैं एक महान अभिनेता हूं।'' पंकज त्रिपाठी ने इसका कारण भी बताया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं मालूम कि मैं एक महान अभिनेता हूं, क्योंकि हमारे आसपास होने वाला काम इतना औसत है कि अगर कोई औसत से थोड़ा ऊपर प्रदर्शन करता है, तो हम सोचते हैं कि यह बहुत अच्छा है।
Alia Bhatt: रणबीर ने राहा संग रहने के लिए पहले ही बना लिया था प्लान, आलिया भट्ट ने पति-बेटी पर किया खुलासा

कभी रीटेक नहीं लेते पंकज
पंकज त्रिपाठी ने कहा कि लोग मेरे काम को बहुत अच्छा सोचते हैं। हालांकि, मैं अभिनय को बहुत हलके में लेता हूं। यह मेरे लिया कोई जीने या मरने की स्थिति जैसा नहीं है। अभी का सच है यह है कि आज के दिन मेरी जितनी समझ है, उस काम को मैं इमानदारी पूरी करूंगा। ईमानदारी मैं एक पैसे की कमी नहीं रहेगी, पर मुझे पता है कि अब हो गया। अब इससे ज्यादा मेरे से कुछ नहीं हो सकता। इसके लिए मैं कभी रीटेक नहीं मांगता और न कभी मॉनिटर नहीं देखता हूं।
BB17: ईशा-समर्थ ने रात में लाइट बंद होने के बाद Tv पर किया खुल्लम खुल्ला प्यार, बेशर्मी की सारी हदें की पार
विज्ञापन

अभिनेता का वर्कफ्रंट
वहीं बात करें पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्मों के बारे में तो उन्हें हाल ही में 'ओएमजी 2' में देखा गया था। वहीं अब अभिनेता अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' में नजर आने वाले हैं। उन्हें कृति सेनन की फिल्म 'मिमी' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता श्रेणी में एक और राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला।
Raj Kundra: 'यूटी 69' का प्रचार करते हुए 'बिग बॉस' पर तंज कस बैठे राज कुंद्रा! सलमान के शो की जेल से की तुलना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें