इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर यूं तो 'गदर 2' का जलवा है। मगर, इसी फिल्म के साथ अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' भी रिलीज हुई थी। कलेक्शन के मामले में भले ही यह फिल्म 'गदर 2' का मुकाबला नहीं कर रही हो, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म में अक्षय के अलावा पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी अहम रोल में हैं। हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने खुलासा किया कि उन्हें अक्षय की वजह से इस फिल्म में काम करने का मौका मिला।