फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Palak Tiwari: सेट पर टीम के साथ पलक तिवारी की जमकर मस्ती, जल्द साझा करेंगी नई तस्वीरें

Mon, 22 Aug 2022 06:17 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करने वाली पलक तिवारी ने आज फिर एक बार अपने फैंस के साथ अपने से जुड़ी एक अपडेट शेयर की है। 
विज्ञापन
पलक तिवारी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी लुक्स से लेकर साइट तक किसी भी मामले में किसी बॉलीवुड स्टार किड से कम नहीं हैं। पलक तिवारी ने अभी बॉलीवुड में कदम भी नहीं रखा है और फैंस उनके दीवाने हो चुके हैं। पंजाबी सिंगर हार्डी संधू के साथ म्यूजिक वीडियो 'बिजली-बिजली' में नजर आने के बाद से पलक हर तरफ छाई रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं और उनके फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद भी करते हैं। ऐसे में आज पलक ने फिर सोशल मीडिया पर अपने जुड़ा एक अपडेट साझा किया है।

विज्ञापन

हाल ही में पलक तिवारी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी साझा की है, जिसमें वह अपने फैंस को अपने हाल ही में हुए शूट की जानकारी दे रही हैं। पलक ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह बोल्ड ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो साझा करने के साथ-साथ वह लिखती हैं, 'शूट टाइम।' आए दिन अपने ग्लैमरस फोटोज से फैंस को लुभाने वाली पलक के प्रशंसकों को यह स्टोरी देखकर काफी खुशी मिली होगी। क्योंकि इस स्टोरी से साफ पता लग रहा है कि जल्द ही पलक अपने फैंस के साथ अपनी नई तस्वीरें साझा करने वाली हैं।   

 

इसके बाद भी पलक ने अपनी स्टोरी पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें वह शूट के दौरान अपने फोटोग्राफर्स और टीम के साथ मस्ती-मजाक करती नजर आ रही हैं। पलक हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही हैं। 
विज्ञापन

पिछले दिनों पलक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह ब्लैक कलर की बोल्ड ड्रेस पहने नजर आ रही थीं। तस्वीरों में पलक ऑफ शोल्डर ब्लैक ड्रेस पहने तरह-तरह के पोज देती दिखाई दे रही हैं। साझा की गई कुछ तस्वीरों में पलक बालकनी में खड़े होकर अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उनके इस बोल्ड लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें