भांजे को देख खुशी से भावुक हो गईं रिया कपूर
सोनम कपूर की बहन रिया कपूर ने अपने इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें साझा की हैं, हालांकि इनमें सोनम के बेटे का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है। फोटोज देखकर लग रहा है कि इन तस्वीरों को तब क्लिक किया गया है जब रिया ने पहली बार अस्पताल में अपने भांजे की झलक देखी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यूबॉर्न बेबी को देखते ही रिया कपूर अपनी भावनाएं को नहीं रोक पाईं। वह खुशी से काफी भावुक हो गईं और रोने लगीं।
सोनम और आनंद आहूजा के लिए लिखा प्यारा सा नोट
रिया कपूर ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए दिल छू लेने वाला मासूमियत भरा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- "रिया मासी ठीक नहीं है, क्यूटनेस काफी ज्यादा है, ये मोमेंट अनरियल है, सोनम कपूर मैं तुमसे बेहद प्यार करती हूं, तुम बहादुर मम्मी हो और आनंद आहूजा सबसे प्यारे डैड हैं।" इसके साथ ही उन्होंने लिखा- स्पेशल मैंशन न्यू नानी सुनिता कपूर।
सितारों ने लुटाया प्यार
मलाइका से मीरा कपूर तक लेकर कई सेलेब्स सोनम के बेटे की तस्वीरों पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- मासी के खुशी के आंसू। वहीं करीना कपूर ने लिखा- रिया लव यू....बेस्ट मासी। इसी तरह से भूमि पेडनेकर ने लिखा- 'बहुत क्यूट'। इसी तरह से करिश्मा कपूर, तारा सुतारिया,शनाया कपूर आदि दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।