फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया स्टार जन्नत मिर्जा ने किया पाकिस्तान छोड़ने का एलान, कहा- 'यहां के लोगों की सोच अच्छी नहीं है'

Sun, 18 Oct 2020 06:19 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जन्नत मिर्जा - फोटो : File Photo
विज्ञापन

पाकिस्तान की जानी मानी सोशल मीडिया स्टार जन्नत मिर्जा अब अपना देश छोड़ना चाहती हैं। जन्नत को पाकि्तानी लोगों की सोच अच्छी नहीं लगती और इसलिए उन्होंने देश छोड़ने का निर्णय लिया है। जन्नत मिर्जा पाकिस्तान में टिक-टॉक स्टार के रूप में बहुत मशहूर हैं। 

विज्ञापन


लेकिन हाल ही में भारत के बाद पाकिस्तान में भी TikTok को बैन कर दिया गया। 22 साल की जन्नत के उसपर 10 मिलियन फॉलोअर्स थे, इसलिए पाकिस्तान में टिकटॉक बैन होने के बाद जन्नत मिर्जा ने देश छोड़ने का एलान ही कर दिया है। जन्नत के इस फैसले के बाद हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। किसी ने कमेंट कर उन्हें साहसी बताया है तो कुछ ने देश के नाम पर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन

टिकटॉक - फोटो : पिक्साबे
दरअसल जब एक फैन ने उनसे पूछा, "जन्नत तुम इस टेकस्ट का जवाब क्यों नहीं दे रही। तुम जापान क्यों शिफ्ट हो रही हो?" इसके जवाब में जन्नत ने कहा, "क्योंकि पाकिस्तान बहुत प्यारा और अच्छा है लेकिन पाकिस्तान के लोगों की mentality अच्छी नहीं।"

बता दें भारत से सीख लेते हुए हाल ही में पाकिस्तान ने भी चीनी एप टिकटॉक को गुपचुप तरीके से बैन कर दिया। आरोप है कि इस एप के जरिए अश्लीलता फैल रही थी और इसकी वजह से रेप और बच्चों के यौन शोषण की घटनाएं बढ़ रहीं थीं। टिकटॉक को पाकिस्तान में बैन किए जाने का मिलाजुला रिएक्शन सामने आया। कुछ लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की तो कुछ दुखी या नाराज नजर आए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें