पिछले दिनों पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक के अपने पति असद खटक से तलाक लेने की खबर सामने आई थी। वीना ने खुद तलाक का केस फाइल किया था और कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। कहा जा रहा था कि इस तलाक की वजह खुद वीना हैं। वीना ने पैसे के लिए शादी की थी। लेकिन अब वीना ने अपने तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं।
वीना ने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल से बात करते हुए अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस इंटरव्यू में वीना मलिक फूट-फूटकर रोते हुए नजर आ रही हैं। साथ ही अपने ऊपर लगाए गए झूठे इल्जामों को बेबुनियाद बता रही हैं। वीना ने कहा, 'लोग कहते हैं कि मैंने पैसे के लिए शादी की। आज असद के पास पैसे खत्म हो गए, तो मैं उनसे तलाक ले रही हूं। हालांकि बात तो कुछ और ही है।'