फिल्म 'बाहुबली 2' का ट्रेलर गुरुवार सुबह रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर लॉन्च होते ही यह तेजी से वायरल हो गया। 2 मिनट 20 सेकेंड के इस वीडियो को जिसने भी देखा वो अचंभित रह गया। 'बाहुबली 2' के इस ट्रेलर का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। इसलिए 24 घंटे में इसे 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।
वैसे बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने से कुछ घंटे पहले ही ये ऑनलाइन लीक हो गया था। इस ट्रेलर को एक्टर प्रभास के फैन क्लब यंग रिबैल स्टार प्रभास से अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया गया था। जिसे बाद में हटा लिया गया। नोरंजन जगत की हस्तियां ट्रेलर से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने इसे मास्टरपीस करार दिया है।
अगली स्लाइड में देखें वीडियो-