फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Kashyap: अनुराग कश्यप की मदद से इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को मिला उनका प्यार, फोटो पोस्ट कर जताया आभार

Wed, 05 Jul 2023 04:48 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उशना शाह, अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते भले ही ठीक ना हों, लेकिन दोनों मुल्कों के सितारें एक दूसरे को बहुत सम्मान देते हैं। ऐसा कई मौकों पर देखा गया है जब पाकिस्तानी सितारों ने खुलकर भारतीय सेलेब्स को अपना दोस्त बताया है और भारत के लिए अपना प्यार जताया है। अब हाल ही में पाकिस्तान की चर्चित अभिनेत्री उशना शाह ने मशहूर भारतीय डायरेक्टर अनुराग कश्यप की तारीफों में कसीदे पढ़े हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
उशना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें वह डायरेक्टर के साथ काफी कम्फर्टेबल होकर पोज देती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अनुराग कश्यप की भर-भरकर तारीफ की है। साथ ही ये भी खुलासा किया है कि डायरेक्टर की वजह से वो अपने पति से मिली थीं। हालांकि कैसे मिली कहां मिली इसमें अनुराग का क्या रोल था ये उन्होंने अपने पोस्ट में नहीं लिखा है। 
विज्ञापन

3 of 5
उशना शाह - फोटो : सोशल मीडिया
इस तस्वीर के कैप्शन में उशना ने लिखा कि एक बेहद जीनियस, अपनी कला में उस्ताद, एक इंस्टीट्यूशन जिससे मैंने बहुत कुछ सीखा है'। उष्ना ने इस फोटो के जरिए ये भी बताया गया है कि अनुराग कश्यप के कारण ही उशना शाह और उनके पति हमजा अमीन का प्यार मुकम्मल हो पाया है। 
 

4 of 5
अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही अनुराग को पाकिस्तान के फैन्स ने भी खूब प्यार मिला है। एक इंस्टाग्राम यूजर ने अनुराग कश्यप को बॉलीवुड का टैरेन्टीनो भी बताया है। यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अनुराग कश्यप बॉलीवुड के टैरेन्टीनो हैं, अनुराग कश्यप के कारण ही आज बॉलीवुड को नवाजुद्दीन सिद्दिकी, विकी कौशल, राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी जैसे कलाकारों को पहचान मिली है'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दीपिका पादुकोण-अनुराग कश्यप - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि, 27 फरवरी 2023 को उशना शाह ने गोल्फ प्लेयर हमजा अमीन के साथ कराची में करीबी दोस्तों और इंडस्ट्री के अपने कुछ फ्रेंड्स के बीच शादी रचाई थी। शादी के तुरंत बाद उशना ने अपने इंस्टा अकाउंट से अपने पति हमजा के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा की थीं।

यह भी पढ़ें: गिनीज बुक में दर्ज हैं इन सितारों के नाम, किसी ने ली सेल्फी तो किसी ने नाखून पेंट कर बनाया रिकॉर्ड
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें