बता दें कि सजल अली पाकिस्तान की नामी एक्ट्रेस हैं। भारत में भी लोग सजल को पसंद करते हैं। सजल ने दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म 'मॉम' में श्रीदेवी की बेटी का किरदार निभाया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो साझा की, इस फोटो में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। तस्वीर में सजल ऑरेंज और पिंक कलर का सूट पहने हुए हैं। कानों में झुमके और माथे पर बिंदी लगाए सजल बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। दूसरी तरफ रणवीर सिंह पिंक कलर का सूट पहने हुए हैं। दोनों की मुलाकात एक इवेंट के दौरान हुई।
यह भी पढ़ें: इस ‘गरीब’ के अब देश में सबसे ज्यादा ट्रक, दिल छू लेने वाली कहानी पर कन्नड़ की पहली बायोपिक
रणवीर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए सजल ने दिल वाली इमोजी के साथ लिखा "उफ्फ रणवीर"। देखते ही देखते कुछ ही घंटों के भीतर सजल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद पाकिस्तान में अभिनेत्री के प्रशंसक इस तस्वीर को लेकर दो खेमों में बंट गए। जहां कुछ प्रशंसक रणवीर संग उनकी तस्वीर की जमकर तारीफ कर रहे हैं वहीं कुछ लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया, 'इंडियन्स की तारीफ ऐसे करते हैं, पैसा काफी है उनके पास, पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है'। वहीं एक दूसरे यूजर ने कहा, 'रणवीर "उफ्फ" नहीं हैं, वे डिफरेंट हैं'। वहीं पाक एक्ट्रेस मीनल खान ने सजल अली की रणवीर संग इस फोटो पर रिएक्ट करते हुए आंखों में दिल बने हुए दो इमोजी पोस्ट किए। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी अभिनेत्री शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की पोस्ट साझा करने के बाद चर्चा में आई थीं।
यह भी पढ़ें: विदेशों में कायम 'आरआरआर' का जलवा, एसएस राजामौली ने की गवर्नर्स अवॉर्ड में शिरकत