शालीन और टीना के बीच हुई लड़ाई के बाद घर में दोनों एक-दूसरे बात करते नहीं दिखे थे। वहीं, जब टीना शालीन से बात करने गईं तो सुंबुल ने उन्हें ऐसा नहीं करने दिया। इसकी वजह से सलमान खान ने सुंबुल से पूछी। सलमान खान ने यह सवाल भी किया कि सुंबुल होती कौन हैं कि टीना शालीन से बात करने के लिए उनसे इजाजत लें। इसके अलावा, सलमान खान ने शालीन को फटकार लगाते हुए भी कहा कि एक लड़की (सुंबुल) आप से 'ऑबसेस्ड' है और आप इस बात तक को समझ नहीं रहे हैं।
Yashoda Box Office Collection Day 9: लगातार गिरावट के बाद यशोदा ने फिर चौंकाया! कलेक्शन में आया उछाल
वहीं, इस पूरे बवाल के बीच सलमान खान ने सुंबुल तौकीर को लिविंग एरिया में पीछे की तरफ बिठाया। वहीं, इस बातचीत में सुंबुल भी फूट फूट कर रोते हुए दिखीं। उन्होंने सलमान खान के सामने हाथ जोड़कर कहा कि वह अपने घर जाना चाहती हैं, जिस पर अभिनेता ने भी कहा कि वह जा सकती हैं उन्हें यहां कोई नहीं रोक रहा।