एक्टर जावेद शेख
- फोटो : सोशल मीडिया
जावेद शेख ने बताया, 'उनके मैनेजर मेरे पास आए और कहा कि उन्हें कॉन्ट्रेक्ट पर साइन की आवश्यकता है। मैने हां कह दिया'। 'तुम्हारी फीस क्या होगी?' मैंने कहा कि मैं कोई पैसा नहीं लूंगा। बात यह है कि सबसे पहले तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं शाहरुख की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म में उनके पिता का किरदार निभा रहा हूं। इंडिया में बहुत सारे एक्टर हैं। आप किसी को भी चुनेंगे तो वह शाहरुख के पिता के रोल के लिए खुशी-खुशी तैयार हो जाएंगे। लेकिन शाहरुख और फराह खान ने मुझे चुना, और यह मेरे लिए सम्मान की बात है। इसलिए फराह और शाहरुख की वजह से मैं कोई पैसा नहीं लूंगा।'