फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलुगु मूवी 'पैसा वसूल' का ट्रेलर रिलीज, हिंदी डायलॉग्स बोल रहे हैं सुपरस्टार बालाकृष्ण

Fri, 18 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
ट्रेलर-स्टिल - फोटो : Bhavya Creations
विज्ञापन
'मुझे एक नीच, कमी** और खतरनाक सा लड़का चाहिए, किधर मिलेगा'? कबीर बेदी के इस हिंदी डायलॉग के साथ पैसा वसूल फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत होती है और शायद पहली बार किसी तेलुगु फिल्म के ट्रेलर के हिस्से इतनी ज्यादा हिंदी आई है। इस डायलॉग के बाद ढूंढने पर नंदामुरी बालाकृष्ण ही मिलते हैं, जो दर्जनों हत्या, लूट के केस अपने पोर्टफोलियो में रख कर घूम रहे होते हैं। 
विज्ञापन


पैसा वसूल फिल्म का ट्रेलर यू-ट्यूब पर आ चुका है। इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं भव्या क्रिएशंस नाम की प्रोडक्शन कंपनी। इसके डायरेक्टर हैं साउथ की फिल्मों के सबसे बड़े नामों में से एक-पुरी जगन्नाथ। लीड रोल में हैं खुद नंदामुरी बालाकृष्ण। ये उनकी 101वीं फिल्म है। बालाकृष्ण से उत्तर भारतीय लोग भी खासे परिचित हैं। बालाकृष्ण का साथ दे रही हैं श्रिया सरन। विक्रमजीत विर्क लीड विलेन बने हैं, तो कायरा दत्त, कबीर बेदी और पृथ्वीराज भी अहम रोल में हैं। कबीर बेदी और श्रिया सरन बालाकृष्ण की पिछली यानि करियर की सौवीं फिल्म में भी दिख चुके हैं, जो सातवाहन वंश के मशहूर शासक गौतमीपुत्र सातकर्णी के जीवन पर बनी ऐतिहासिक फिल्म है। 

तेलुगु सुपरस्टार ने फैन को जड़ा थप्पड़, नॉर्थ इंडिया में भी है जबरदस्त फैन फॉलोइंग

इस फिल्म के ट्रेलर में कई दमदार डायलॉग्स हिंदी में हैं। ये फिल्म 1 सितंबर को पर्दे पर आ रही है। बालाकृष्ण इस फिल्म में टेढ़ा सिंह बने हैं, जो किसी दरिंदे से कम नहीं है। बालाकृष्ण का किरदार एंटी हीरो की तरह है, पर इंडियन सिनेमा के हीरो अगर नाच-गाना न करे तो कैसे काम चलेगा। वैसे, दलेर मेहंदी की भी इसमें आवाज सुनाई देती है और बैकग्राउंड में भी हिंदी गाने सुनाई देते हैं। ऐसे में ये तेलुगु सिनेमा की तरफ से हिंदी भाषी दर्शकों को बड़ा तोहफा हो सकता है।
विज्ञापन


आप भी ट्रेलर देखें, जिसमें जबरदस्त एक्शन के साथ रोमांस भी है तो कई गुदगुदाने वाले पल भी।



बालाकृष्ण तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार हैं। उनके भतीजे का नाम एनटीआर जूनियर है, जो नई पीढ़ी के टॉप एक्टर्स में से गिने जाते हैं और पिता तीन बार आंध्र के सीएम रहे एनटी रामाराव थे, जो खुद तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें