कुछ ही समय पहले सेंसर बोर्ड से अध्यक्ष पद से हटाए गए पहलाज निहलानी अब अपने कार्यकाल को लेकर बड़े खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और शाहिद कपूर की फिल्म 'उड़ता पंजाब' को पास न करने का आदेश दिया गया था।
पहलाज निहलानी का ये चौंकाने वाला इंटरव्यू इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में ‘उड़ता पंजाब’ पर बोलते हुए पहलाज निहलानी कहते दिख रहे हैं, 'मुझ पर कई जगह से इस फिल्म को पास नहीं करने पर प्रेशर डाला गया, मुझे पंजाब से भी इस फिल्म को लेकर निर्देश मिले कि ये फिल्म पास नहीं होनी चाहिए।'
पढ़ें- पहलाज निहलानी की बेबसी झलकी, सीबीएफसी को बताया कंफ्यूज संस्था
आगे बता करते हुए वो बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।' खैर उनके इस बयान से ये सवाल उठना तो लाजमी है कि उन्होंने पहले ये बात क्यों नहीं बताई।
पहलाज निहलानी
सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को लेकर पहलाज ने बताया है। फिल्म को लेकर अफवाह थी कि ये 'लव जेहाद' पर केंद्रित है जिसके बाद सरकार ने दबाव डाला था कि ये फिल्म रिलीज नहीं होनी चाहिए। हालांकि फिल्म में ऐसा कुछ था नहीं, लेकिन ईद पर इस टाइटल के साथ फिल्म रिलीज करने पर हालात न बिगड़ जाए इसलिए फिल्म को पास नहीं करने को कहा गया था।
पहलाज ने बताया कि 'बजरंगी भाईजान' के टाइटल की वजह देश में फैली कई तरह की गलतफहमी से मंत्रालय को शक था कि इसमें लव जेहाद जैसा कुछ हो सकता है, लेकिन मैं फिल्म की कहानी जानता था। यही वजह है कि पहलाज ने फिल्म रिलीज करने की इजाजत तुरंत दे दी।
पढ़ें- नवाज को मिली राहत, 48 नहीं 8 कट के साथ रिलीज होगी 'बाबूमोशाय बंदूकबाज'
पहलाज निहलानी का कहना है कि मिनिस्ट्री ने उन्हें फिल्म रिलीज न करने के लिए कहा था। इसके आगे बात करते हुए पहलाज बोले, 'मैंने सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष होने के नाते जो मेरे पास चार्ज था उसकी गाइडलाइन्स को देखते हुए इस फिल्म को पास किया।'