सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहालनी का मानना है कि अगर जनता के एक लाख वोट उन्हे मिल जाए कि 'इंटरकोर्स' शब्द से उन्हे कोई आपत्ति नहीं है तो शाहरुख की आने वाली फिल्म में इस शब्द को नहीं हटाएंगे।
दरअसल, शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जब हैरी मीट सेजल' का जमकर प्रमोशन करने में लगे हुए है। इसके लिए उन्होंने फिल्म के मिनी ट्रेल्स रिलीज किए थे। इस ट्रेल में 'इंटरकोर्स' शब्द का इस्तेमाल किया गया था जिससे सेंसर बोर्ड ने आपत्ती जताई थी और बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहालनी ने हटाने का आदेश दिया था। लेकिन अभी तक इस शब्द को हटाया नहीं गया है।
सेंसर बोर्ड के इस आदेश के बाद फैंस में सोशल मीडिया पर गुस्सा भड़क गया। इसी मामले को लेकर हाल ही में पहलाज निहालनी ने एक इंटरव्यू में कहा है, "जनता से वोटिंग करा लेते है अगर एक लाख लोगो ने वोट किया कि उन्हे इस शब्द से कोई आपत्ती नहीं है तो मैं इस शब्द को फिल्म और प्रोमो में लेने के लिए तैयार हूं। मैं देखना चाहता हुं कि भारतीय परिवार कितने बदल गए हैं। क्या वो चाहते है कि उनके 12 साल के 'इंतरकोर्स' जैसे शब्द का मतलब समझें।"