विवादों में घिरे रहने की आदत डाल चुके 'सीबीएफसी चीफ' 'पहलाज निहलानी' ने इस बार किसी भी तरह की कॉन्ट्रोवर्सी से बचने के लिए अपने दिए कथित बयान से पल्ला झाड़ लिया है।
पहलाज निहलानी ने सुपरस्टार्स द्वारा स्क्रीन पर ड्रिंक या स्मोक करने के खिलाफ पर बयान दिया था। हालांकि अब निहलानी ने इस तरह की कोई भी बात कहने से इंकार किया है। सीबीएफसी चीफ ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है कि उन्होंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है।
A new low in Journalism. I haven't given this quote. It's absolutely unethical & ridiculous! @MirrorNow @bombaytimes https://t.co/V0WmmsFYWK
— Pahlaj Nihalani (@NihalaniPahlaj) July 25, 2017
उन्होंने कहा था "स्क्रीन के किसी कोने में एक छोटा सा डिसक्लेमर टिकर लगाना ही काफी नहीं है। हमें लगता है कि सुपरस्टार्स को लाखों लोग फॉलो करते हैं और वो समाज के लिए उदाहरण पेश करते हैं। इसलिए जब तक की बहुत जरूरी न हो ऐसा नहीं होना चाहिए।"
खबरों की मानें तो जल्द ही पहलाज की सीबीएफसी चीफ की पोस्ट से छुट्टी हो सकती है।