फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: अब थियेटरों पर उतरने लगा 'पद्मावत' का गुस्सा, युवकों ने किया हंगामा-तोड़फोड़

Sun, 21 Jan 2018 11:02 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Padmaavat
विज्ञापन

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा बैन हटाने के निर्देश के बाद भी संजय लीला भंसाली की मुसीबतें अभी खत्‍म नहीं हुई हैं। गुजरातभर में फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर राजपूत समुदाय एकजुट हो गया है। गुजरात के कई युवकों ने थियेटर में घुसकर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने थियेटर संचालकों को चेतावनी दी है कि अगर यहां पद्मावत फिल्म चली तो वह यहां तोड़फोड़ करने या आग जैसी घटना को अंजाम देने में परहेज नहीं करेंगे।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले गुजरात के मल्‍टीप्‍लेक्‍स असोसिएशन ने यह घोषणा कर दी है कि वह गुजरात के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्‍म रिलीज नहीं करेंगे। न्‍यूज एजेंसी ANI के अनुसार गुजरात मल्‍टीप्‍लेक्‍स असोसिएशन के डायरेक्‍टर, राकेश पटेल ने कहा, 'हमने तय किया है कि हम पूरे गुजरात में यह फिल्‍म रिलीज नहीं करेंगे। सभी डरे हुए हैं, कोई भी मल्‍टीप्‍लेक्‍स इस नुकसान या परेशान नहीं उठाना चाहता। आखिर हम यह नुकसान क्‍यों उठाएं?'


 
Trending Videos
विज्ञापन

PADMAVATI
आपको बता दें कि  करणी सेना और कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म को पूरे देश में बैन करने की मांग कर रहे हैं और सेंसर बोर्ड चीफ प्रसून जोशी को भी राजस्थान आने को लेकर धमका चुके हैं।इससे पहले गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने पहले ही अपने राज्य में पद्मावत को बैन करने का एलान कर दिया था। राजस्थान, हरियाणा और मध्य प्रदेश ने भी फिल्म पर बैन लगाने की घोषणा की थी। इन चारों राज्यों के खिलाफ निर्माता सुप्रीम कोर्ट चले गये।

सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकारों के बैन को अवैध बताते हुए आदेश दिया था कि फिल्म को बैन करने का अधिकार किसी को नहीं, जब उसे सेंसर बोर्ड ने प्रमाणित कर दिया है। हालांकि इसके बाद हरियाणा के मंत्री अनिल विज का कहना था कि उनकी सरकार फैसले के खिलाफ अपील करेगी। बता दें कि 'पद्मावत' 25 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्‍म का विरोध देशभर में हो रहा है. इस फिल्‍म में रणवीर सिंह, शाहिद कपूर और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें