अक्षय ने कहा - 'हम दोनों एक साथ भी अपनी फिल्मों को रिलीज कर सकते थे। सिनेमाघरों में जितना भी बिजनेस होता हम लोग आपस में शेयर कर लेते लेकिन इस समय उनकी फिल्म का रिलीज होना बेहद जरूरी है और इस बात को मैं अच्छे से समझता हूं। वह मेरे काफी अच्छे दोस्त हैं उन्होंने मुझसे पूछा और मैंने मान लिया।'
आपको बता दें 'पैडमैन' और 'पद्मावत' की रिलीज डेट एक ही थी। कुछ दिन पहले संजय लीला भंसाली ने और वायकॉम 18 टीम ने 'पैडमैन' फिल्म की टीम से मुलाकात की थी। इस मुलाकात में भंसाली ने 'पैडमैन' की रिलीज तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था जिसे अक्षय ने स्वीकार कर लिया। अब 'पैडमैन' फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होगी वहीं 'पद्मावत' 25 जनवरी को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।