फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Padma Awards 2022: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होंगे फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी, डॉक्टरी छोड़ बने डायरेक्टर

Tue, 25 Jan 2022 10:12 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कला के क्षेत्र से बॉलीवुड में इस साल फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और पार्श्वगायक सोनू निगम को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। इस साल पद्म पुरस्कार पाने वालों में अलग-अलग क्षेत्रों के कुल 128 लोग शामिल हैं। वहीं, कला के क्षेत्र से बॉलीवुड में इस साल फिल्म निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी और पार्श्वगायक सोनू निगम का नाम की इस सूची में शामिल है। गणतंत्र दिवस से पहले सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार 2022 के लिए चुने गए नामों में बॉलीवुड से फिल्म पृथ्वीराज के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी का नाम भी पद्मश्री के लिए चुना गया है।

विज्ञापन

 
चंद्रप्रकाश द्विवेदी एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं। चंद्रप्रकाश को चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने साल 1991 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक चाणक्य का निर्देशन किया था। इस धारावाहिक में द्विवेदी ने चाणक्य की मुख्य भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने मृत्युंजय, एक और महाभारत, उपनिषद गंगा जैसे शोज भी बनाएं। 
 

चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में चंद्रप्रकाश द्विवेदी की दूसरी प्रमुख फिल्म पिंजर रिलीज हुई थी। द्विवेदी की यह फिल्म अमृता प्रीतम के उपन्यास पर आधारित थी। इस उपन्यास में भारत के विभाजन के दौरान हिंदू- मुस्लिम तनाव के बीच एक दुखद प्रेम कहानी को दर्शाया गया था।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
चंद्रप्रकाश द्विवेदी का जन्म साल 1960 में राजस्थान के सिरोही जिले में हुआ था।  द्विवेदी पेशे से एक डॉक्टर हैं। लेकिन उन्होंने भारतीय साहित्य में अपनी गहरी रूचि के चलते अपना डॉक्टरी का पेशा छोड़ने के बाद थिएटर में अपना करियर शुरू किया था।
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश द्विवेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा चंद्रप्रकाश द्विवेदी जेड प्लस, मोहल्ला अस्सी जैसी फिल्में भी बना चुके हैं। जिसके बाद अब वह जल्द ही अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर स्टारर फिल्म पृथ्वीराज के साथ बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर लौट रहे हैं। फिल्म पृथ्वीराज का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें