ओटीटी प्ले अवार्ड 2022 में कार्तिक आर्यन, तापसी पन्नू
- फोटो : insta
ओटीटी आज के समय में लोगों के मनोरंजन का सबसे अच्छा साधन बनकर उभरा है, क्योंकि यह एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर अनगिनत वेब सीरीज से लेकर शोज और फिल्में सब दर्शक के हाथ में ही मौजूद हैं। दर्शकों को ओटीटी पर अपनी चॉइस, अपनी भाषा के हिसाब से कंटेंट मिल जाता है। ओटीटी से दर्शकों का एंटरटेनमेंट तो होता ही है, इससे कई कलाकारों को सामने आने का मौका भी मिला। न सिर्फ छोटे कलाकार बल्कि अब जाने-माने सेलेब्स भी ओटीटी का रुख कर चुके हैं। हालांकि ओटीटी के लिए आज भी बहुत कम अवार्ड शो रखे जाते हैं लेकिन इस बार (OTT Play Awards 2022) में कलाकारों समेत कई वेब सीरीज और शोज को अलग-अलग कैटेगरी में सम्मानित किया गया। ओटीटी पर भी कार्तिक आर्यन के सितारे बुलंद रहे उन्होंने धमाका फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीता, वहीं तापसी को हसीन दिलरुबा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड दिया गया। तो चलिए देखते हैं ओटीटी प्ले अवार्ड की पूरी लिस्ट।
1.बेस्ट स्क्रीन प्ले- सीरीज
पुष्कर और गायत्री- शुजल तमिल
2. बेस्ट डायलॉग्स- सीरीज
मंदार (बांगला) रीजनल- अनिर्बान, एक्टर और डायरेक्टर
3. बेस्ट डेब्यू मेल- सीरीज
कुणाल कपूर
4. बेस्ट एक्टर इन कॉमिक रोल- सीरीज
जमील खान (गुल्लक 3)
5. बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- सीरीज
किशोर (She 2)
6. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल- सीरीज
परमब्रत चटर्जी (अरण्यक)
7. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल- सीरीज
कोंकणा सेन शर्मा
8.ओटीटी प्ले रीजर्स च्वॉइस अवार्ड्स- बेस्ट सीरीज
प्रशांत पंडियाराज (विलांगु-तमिल)
9. बेस्ट डायरेक्टर- सीरीज
राम माधवानी, विनोद रावत और कपिल शर्मा (आर्या 2)
10. बेस्ट स्टोरी- सीरीज
चारु दत्ता (अरण्यक)
11. बेस्ट वेब सीरीज- जूरी
अजित पाल सिंह (तब्बर)
12. बेस्ट वेब सीरीज- पॉपुलर
राज और डीके फैमिली मैन (उदय महेश अका चेल्लम सर)
13. एक्सीलेंट इन रियलिटी फिक्शन
मसाबा गुप्ता (मसाबा मसाबा)
14. बेस्ट एक्टर मेल - सीरीज (जूरी)
मनोज बाजपेयी (फैमिली मैन 2)
15. बेस्ट एक्टर मेल- सीरीज (पॉपुलर)
ताहिर राज भसीन (ये काली काली आंखें)
16. बेस्ट एक्टर फीमेल- सीरीज (पॉपुलर)
रवीना टंडन (अरण्यक)
17.बेस्ट ऑनस्क्रीन कपल ओटीटी
ध्रुव सहगल और मिथिला पालकर (लिटिल थिंग्स)
18. एमर्जिंग ओटीटी स्टार (मेल
प्रियदर्शी (अनहर्ड एंड लूजर 2) तेलुगू
19.एमर्जिंग ओटीटी स्टार (फीमेल)
दुशारा विजयन (सरपट्टी पर वरई-तमिल) और ऐश्वर्या लक्ष्मी (काने काने- मलयालम)
20. बेस्ट डायलॉग्स- फिल्म
कनिका ढिल्लन (हसीन दिलरुबा)
21. ओटीटी परफॉर्मर ऑफ द ईयर
राजेंद्र प्रसाद (सेनापति -तेलुगु)
22. बेस्ट स्टोरी- फिल्म
मलिक (मलयालम)
23. बेस्ट डेब्यू फीमेल- फिल्म
निमरत कौर (दसवीं)
24. बेस्ट एक्टर इन एक कॉमिक रोल -फिल्म
दीपक डोबरियाल- (गुडलक जेरी)
25. बेस्ट एक्टर इन नेगेटिव रोल- फिल्म
हर्षवर्धन राणे (हसीन दिलरुबा)
26. . बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल- फिल्म
सतीश कौशिक (थॉर)
27. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर फीमेल- फिल्म
नेहा धूपिया (ए थर्सडे)
28. बेस्ट वेब ओरिजिनल फिल्म(जूरी)
दसवीं-तुषार जलोटा, शारदा जलोटा और पूनम शिवदासानी
29. बेस्ट वेब ऑरिजनल फिल्म (पॉपुलर)
जय भीम डायरेक्टर एंड सीईओ-प्रोड्यूसर
30. बेस्ट डायरेक्टर फिल्म
शूजित सरकार - उद्यम सिंह
31.बेस्ट डेब्यू मेल- फिल्म
अभिमन्यु दसानी (मीनाक्षी सुंदरेश्वर)
32. फिल्म मेकर ऑफ द डिकेड
पा रंजीत-तमिल
33. ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस ऑफ दा ईयर (मेल)
गुरु सोमसुंदरम (मिन्नल मुरली)
34. ब्रेकथ्रू परफॉर्मेंस ऑफ द ईयर (फीमेल)
सारा अली खान (अतरंगी रे)
35. बेस्ट चैट शो होस्ट ऑन द ओटीटी
करण जौहर
36. पाइअनिरिंग कंट्राबियूशन टू न्यू वेब सिनेमा
राज बी शेट्टी और ऋषभ शेट्टी (कन्नड़)
37. बेस्ट एक्टर मेल (जूरी)
आर्य (सरपट्टा परमबराई), फरहान अख्तर (तूफान)
38. बेस्ट एक्टर फीमेल (जूरी)
विद्या बालन (जलसा)
39. बेस्ट एक्ट्रेस- फिल्म (पॉपुलर)
तापसी पन्नू (हसीन दिलरुबा)
40. बेस्ट एक्टर मेल- फिल्म (पॉपुलर)
कार्तिक आर्यन (धमाका)