दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक छोटा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है उर्फी मिरर की मदद से वीडियो बना रही हैं। हर बार की तरह इस बार भी अभिनेत्री के आउटफिट ने हर किसी का ध्यान खींच लिया है। उर्फी ने लाल कलर का हार्ट शेप टॉप पहना है, जो फ्रंट ऑपन है। इस टॉप के दो हिस्से हो रखे हैं, जिसे पतली चैन की मदद से जोड़ा गया है। वहीं, साथ में मिनी स्कर्ट पेयर की है।
यहां देखे वीडियो का स्क्रीनशॉट...

इससे पहले भी उर्फी जावेद जंजीर को अपने आउटफिट के रूप में चुन चुकी हैं। बीते दिनों, उर्फी को शरीर पर टॉप की जगह सिर्फ जंजीर लपेटे हुए देखा गया था। अभिनेत्री ने जालीदार शॉर्ट स्कर्ट के साथ जजीरें लपेटी थीं। इस वजह से उर्फी जावेद को खूब ट्रोल किया गया था। हालांकि, इस अजीबो-गरीब आउटफिट की वजह से उर्फी जावेद के शरीर पर लाल निशान पड़ गए थे, जिसकी जानकारी भी खुद अभिनेत्री ने दी थी।