"स्लमडॉग मिलियनेयर" के गाने जय हो के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले वाले संगीतकार ए आर रहमान अब निर्देशन को क्षेत्र में भी डेब्यू कर चुके हैं, फिलहाल उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर भी बात की है।
इस समय 75वां कान महोत्सव चल रहा है और इस बार कान महोत्सव में भारत की गरिमा भी देखने लायक है, क्योंकि इस बार न सिर्फ हमारे स्टार्स ने रेड कार्पेट पर शिरकत की है, बल्कि भारत ने कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भी भाग लिया है। इसके अलावा कान महोत्सव में कई फिल्मों के प्रीमियर के साथ पोस्टर्स का अनावरण भी किया गया। अब इसी कड़ी में "स्लमडॉग मिलियनेयर" फिल्म के गाने 'जय हो' के संगीतकार ए आर रहमान ने कान महोत्सव में अपनी आगामी फिल्म की घोषणा की। साथ ही उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर भी बात की।
विज्ञापन
ए आर रहमान ऐसे करते हैं फिल्मों का चयन
हाल ही में कान महोत्सव में ऑस्कर विजेता संगीतकार ए आर रहमान द्वारा निर्देशित फिल्म का प्रीमियर किया गया था। अब उन्होंने नायला अल खाजा संग अपनी आगामी फिल्म 'बाब' में संगीत देने के बारे में जानकारी दी है। इसी के साथ उन्होंने फिल्मों के चयन को लेकर बात करते हुए कहा, कि जब वह किसी फिल्म का चयन करते हैं तो सबसे पहले सहजता के साथ निर्देशक को देखते हैं कि उनका विजन क्या है और सेटअप क्या है।
ले मस्क का किया गया था प्रीमियर
बता दें कि कान महोत्सव में ए आर रहमान द्वारा निर्देशित फिल्म 'ले मस्क' का प्रीमियर किया गया था। इस फिल्म के जरिए संगीतकार ने निर्देशन के क्षेत्र में भी डेब्यू कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक संदीप के निर्देशन में बनी फिल्म 'सफेद' का फर्स्ट लुक भी जारी किया था।