फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman Networth: 50 रुपये की पहली कमाई से 1700 करोड़ रुपये की नेटवर्थ, बेटियों के पास भी हैं ये महंगी कार

Wed, 20 Nov 2024 02:43 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

AR Rahman Networth: मशहूर भारतीय संगीतकार एआर रहमान इस वक्त अपनी पत्नी सायरा बानो से तलाक को लेकर चर्चा में हैं। ये तलाक मनोरंजक जगत के सबसे महंगे तलाकों में शामिल हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल नेटवर्थ 1700 करोड़ रुपये की बतायी जा रही है।
 
विज्ञापन
एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर भारतीय और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इस वक्त अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ तलाक को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की तरफ से इसे लेकर सार्वजनिक जानकारी भी दी गई है। दोनों करीब तीन दशक लंबे रिश्ते के बाद अलग हो रहे हैं। बता दें कि एआर रहमान काफी सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय संगीतकारों में से एक हैं। एक रिकॉर्ड प्लेयर बजाने के लिए मिले 50 रुपये से शुरुआत करने वाले रहमान की नेटवर्थ करीब 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा है। 

विज्ञापन


1700 करोड़ रुपये की है नेटवर्थ
इंडस्ट्री में अपनी फिल्म रोजा से शुरुआत करने वाले संगीतकार को इसके लिए महज 25000 हजार रुपये मिले थे। आज वही एआर रहमान आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी शख्सियत हैं। इसका पता उनके नेटवर्थ से भी चलता है। लाइफ्स्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके भारतीय संगीतकार की कुल संपति 200 से 400 मिलियन डॉलर है, जो करीब 1700 करोड़ रुपये के आसपास है। 
TGIKS Promo: 'भैया, सैयां से मिलो...,' सोनाक्षी सिन्हा ने लिए कपिल के मजे, शत्रुघ्न पर भारी पड़ीं पत्नी पूनम
विज्ञापन

एक फिल्म के लिए लेते हैं 8-10 करोड़ रुपये
इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान एक फिल्म में संगीत देने के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलाव एक गाने के लिए वो करीब 3 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा रहमान लाइव शो भी करते हैं, जिससे भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, संगीतकार एक घंटे के लाइव पर्फॉर्मेंस के लिए भी 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 
विज्ञापन

Akshay Kumar: आपके शौचालय सड़ गए...जुहू पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग ने अक्षय कुमार से की सार्वजनिक शौचालय की शिकायत
बेटियों के पास भी है महंगी कारें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रहमान के पास भारत के अलावा विदेश में भी घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में चेन्नई स्थित बंगले के अलावा उनके पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स और दुबई में भी घर है। इसके अलावा कई रिपोर्ट में बताया गया है कि एआर रहमान कई मंहगी गाड़ियों के भी मालिक हैं, जिनमें वॉलवो एसयूवी, जैगुआर, मर्सडीज शामिल है। इसके अलावा उनकी बेटियां खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के पास भी इलेक्ट्रीक पोर्शे टेकन है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है। 
Live Maharashtra Election 2024: अक्षय-कार्तिक के बाद वोट डालने पहुंचे गोविंदा, इन सितारों ने भी किया मतदान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें