मशहूर भारतीय और ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान इस वक्त अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ तलाक को लेकर चर्चा में हैं। दोनों की तरफ से इसे लेकर सार्वजनिक जानकारी भी दी गई है। दोनों करीब तीन दशक लंबे रिश्ते के बाद अलग हो रहे हैं। बता दें कि एआर रहमान काफी सफल और सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय संगीतकारों में से एक हैं। एक रिकॉर्ड प्लेयर बजाने के लिए मिले 50 रुपये से शुरुआत करने वाले रहमान की नेटवर्थ करीब 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
1700 करोड़ रुपये की है नेटवर्थ
इंडस्ट्री में अपनी फिल्म रोजा से शुरुआत करने वाले संगीतकार को इसके लिए महज 25000 हजार रुपये मिले थे। आज वही एआर रहमान आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री की एक बड़ी शख्सियत हैं। इसका पता उनके नेटवर्थ से भी चलता है। लाइफ्स्टाइल एशिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीत चुके भारतीय संगीतकार की कुल संपति 200 से 400 मिलियन डॉलर है, जो करीब 1700 करोड़ रुपये के आसपास है।
TGIKS Promo: 'भैया, सैयां से मिलो...,' सोनाक्षी सिन्हा ने लिए कपिल के मजे, शत्रुघ्न पर भारी पड़ीं पत्नी पूनम
एक फिल्म के लिए लेते हैं 8-10 करोड़ रुपये
इसके अलावा कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एआर रहमान एक फिल्म में संगीत देने के लिए लगभग 8 से 10 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं। इसके अलाव एक गाने के लिए वो करीब 3 करोड़ लेते हैं। इसके अलावा रहमान लाइव शो भी करते हैं, जिससे भी उनकी अच्छी खासी कमाई हो जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक, संगीतकार एक घंटे के लाइव पर्फॉर्मेंस के लिए भी 1 से 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।
Akshay Kumar: आपके शौचालय सड़ गए...जुहू पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग ने अक्षय कुमार से की सार्वजनिक शौचालय की शिकायत
बेटियों के पास भी है महंगी कारें
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, रहमान के पास भारत के अलावा विदेश में भी घर है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में चेन्नई स्थित बंगले के अलावा उनके पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स और दुबई में भी घर है। इसके अलावा कई रिपोर्ट में बताया गया है कि एआर रहमान कई मंहगी गाड़ियों के भी मालिक हैं, जिनमें वॉलवो एसयूवी, जैगुआर, मर्सडीज शामिल है। इसके अलावा उनकी बेटियां खतीजा रहमान और रहीमा रहमान के पास भी इलेक्ट्रीक पोर्शे टेकन है, जिसकी कीमत डेढ़ करोड़ रुपये है।
Live Maharashtra Election 2024: अक्षय-कार्तिक के बाद वोट डालने पहुंचे गोविंदा, इन सितारों ने भी किया मतदान