'गधे के लिए बजी तालियां'
ऑस्कर में स्टेज पर पधारे इस गधे का कनेक्शन दरअसल, फिल्म 'द बंशीज ऑफ इनिशरिन' से है। यह इस फिल्म के गधे जैमी का प्रतिनिधित्व करता है। बता दें कि शो के होस्ट जिमी किमेल बाकायदा पूरे सम्मान के साथ इस गधे को स्टेज तक लाए। वहां उपस्थित सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाईं। हालांकि, इसके साथ-साथ लोग ठहाके लगाकर हंसते भी नजर आए। ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में यह अपनी तरह का अलग नजारा देखने को मिला।
'भालू ने दिखाया करतब'
गधे के आलावा भालू ने भी ऑस्कर अवॉर्ड्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अगर आप सोच रहे हैं कि क्या इस बार ऑस्कर में कोई सर्कस हुआ? तो हम स्पष्ट कर दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ। दरअसल, इस भालू का ताल्लुक फिल्म 'कोकीन बियर' से है। फिल्म में नजर आए भालू का प्रतिनिधित्व करने के लिए ऑस्कर के स्टेज पर भी एक भालू आया। दिलचस्प बात यह है कि इस भालू ने पूरे सम्मान के साथ फिल्म 'कोकीन बियर' की निर्देशक एलिजाबेथ बैंक्स के साथ स्टेज पर कदम रखे। हालांकि, गधे की तरह यह भालू असली नहीं था।
Oscar 2023: पहला ऑस्कर जो बिना किसी विवाद के हुआ संपन्न, यहां जानिए अवॉर्ड समारोह से बड़ी जुड़ी कंट्रोवर्सी