फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गो गोवा गॉन' के ट्रेलर में खुलेआम गालियां

Sat, 13 Apr 2013 12:46 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'गो गोवा गॉन' का पहला ट्रेलर लांच हो गया है। फिल्म की कहानी की तरह ही फिल्म का ट्रेलर भी डरावना और भुतहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि फिल्म के ट्रेलर में खुलेआम गालियों का प्रयोग किया गया है।
विज्ञापन


'गो गोवा गॉन' को भारत की पहली जॉबी फिल्म कहा जा रहा है। सैफ अली खान पहली बार किसी भुतही या हॉरर फिल्म में नजर आएंगे। वह पर्दे पर गाली देते हुए भी नजर आएंगे।

लगभग तीन मिनट के इस ट्रेलर में एक नहीं कई जगह गालियों और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया गया है।

10 मई को रिलीज होनी वाली इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ कुणाल केमू और वीर दास भी दिखेंगे। नायिका के रूप में 'फालूत' फेम पूजा गुप्ता फिल्म में दिखेंगी।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्देशन राज निधीमोरू और कृष्णाडीके ने किया है। यह फिल्म तीन ऐसे दोस्तों की कहानी है जो गोवा छ़ुट्टियां मनाने गए होते हैं। वहां उनके साथ भुतही घटनाएं घटनी शुरू होती हैं।
विज्ञापन


देखें यह ट्रेलर


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें