'वन टू चा चा चा' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
जापान जाकर शादी की प्लानिंग
अगले सीन में चाचा एक शादी समारोह में पहुंचते हैं। वहां, वे खुद दूल्हे राजा बनने की ख्वाहिश जताते हैं। उनसे कहा जाता है, 'तुम्हारी शादी नहीं हो सकती'। इस पर नाराज होकर वे यह कहते हुए समारोह से निकल जाते हैं, 'तो अब हमारा श्राद्ध होगा'। आगे की प्लानिंग में चाचा जापान जाकर शादी करने का सपना देखते हैं और प्लानिंग करते हैं कि उनका दोस्त आकर कन्यादान करेगा। उधर चाचा को तलाश करने लोग निकले हैं। इसी बीच कुछ ऐसा होता है कि कॉमेडी में एक्शन का तड़का लगता है।
यह खबर भी पढ़ें: दीपिका ने फैंस के साथ मनाया जन्मदिन, दिए कीमती तोहफे; जानिए गिफ्ट्स से लेकर खाने के मेन्यू तक में क्या कुछ था?
'वन टू चा चा चा' का ट्रेलर रिलीज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
कब होगी रिलीज?
ट्रेलर में 'पंचायत' के विनोद एक्टर अशोक पाठक भी हैं। उनके अलावा अभिमन्यु सिंह, मुकेश तिवारी, हर्ष मायर, ललित प्रभाकर, अनंत वी जोशी जैसे सितारे फिल्म का हिस्सा हैं। पेलुसिडार प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी फिल्म का निर्देशन अभिषेक राज और रजनीश ठाकुर ने किया है। यह फिल्म 16 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।