दीपिका ने फैंस को दिए कीमती तोहफे
इस दौरान दीपिका की ओर से हर फैन को एक बड़ा सा गिफ्ट हैम्पर भी दिया गया था। जिसका वजन कथित तौर पर पांच किलोग्राम बताया जा रहा है और जिसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई जा रही है। हैम्पर में वेटेड ब्लैंकेट, ब्रांडेड सिल्क आई मास्क, एर्गोनॉमिक पिलो और दीपिका के स्किनकेयर ब्रांड के प्रोडेक्ट्स शामिल थे। इनमें क्लींजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन शामिल थे। दीपिका ने प्रत्येक फैन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनके हाथों से लिखे हुए मैसेज भी पढ़े। सोशल मीडिया पर कई फैंस ने अब इस मुलाकात के वीडियोज साझा किए हैं। इनमें दीपिका को जन्मदिन का केक काटते हुए देखा जा सकता है। साथ ही फैंस 'आंखों में तेरी अजब सी अदाएं' गाना गा रहे हैं। इस मौके पर दीपिका ने कई मुद्दों पर बात भी की।
यह खबर भी पढ़ेंः दीपिका से मिलकर भावुक हो गईं फैन की मां, प्रशंसक ने साझा किया प्यारा वीडियो; एक्ट्रेस की सादगी पर हो गया फिदा
शाहरुख के साथ ‘किंग’ में नजर आएंगी दीपिका
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका आखिरी बार रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आई थीं। अब शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में एटली द्वारा निर्देशित अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म है।