अभिनेता सलमान खान और उनके घर के बाहर फायरिंग करने वाले संदिग्ध (दाहिने)
- फोटो : एएनआई/पीटीआई
अधिकारियों ने किया खुलासा
16 अप्रैल को एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि दो लोगों ने घटना को अंजाम देने से पहले अभिनेता के घर के आसपास के इलाके की तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपियों की पहचान बिहार के रहने वाले विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) के रूप में हुई है। रविवार सुबह बांद्रा इलाके के गैलेक्सी अपार्टमेंट में अभिनेता के घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें कच्छ जिले के माता नो मध गांव से पकड़ लिया गया था।
Salman House Firing: सलमान के घर के बाहर हुई गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी, हिरासत में एक और शख्स