नाना पाटेकर का बयान
नाना पाटेकर ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, 'मुझे इस तरह के मामलों पर बोलना नहीं चाहिए, लेकिन मेरी निजी राय है कि भारत को पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलना चाहिए। जब उन्होंने हमारे लोगों का खून बहाया है, तो हमें उनके साथ क्यों खेलना चाहिए?'
सुनील शेट्टी की अलग राय
नाना पाटेकर से पहले अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर अपनी राय रखी थी। उन्होंने मैच का विरोध नहीं किया। सुनील ने कहा, 'यह एक वैश्विक खेल संगठन का मामला है। नियमों का पालन करना पड़ता है क्योंकि इसमें कई खेल और खिलाड़ी शामिल हैं। एक भारतीय के तौर पर मुझे लगता है कि यह हमारी व्यक्तिगत पसंद है कि हम मैच देखना चाहते हैं या नहीं।'
यह भी पढ़ें: Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर ने फिल्म 'लव सोनिया' की रिलीज के सात साल पूरे होने का मनाया जश्न, लिखा भावुक नोट
नाना पाटेकर का वर्कफ्रंट
नाना पाटेकर निर्देश विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ' रोमियो' में नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शाहिद ने आज रविवार को इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'ओ' रोमियो' का पोस्टर साझा किया, जिसमें शाहिद काउबॉय हैट पहने नजर आए। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म 'ओ' रोमियो' 14 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: O' Romeo: शाहिद कपूर की फिल्म 'ओ रोमियो' का सामने आया फर्स्ट लुक, जानिए कब होगी रिलीज